Showing posts with label बलात्कार कैसे रोकें?. Show all posts
Showing posts with label बलात्कार कैसे रोकें?. Show all posts

3/03/2008

बलात्कारियों के लिंग काट लें तो कैसा रहेगा?

जब भी अखबार में बलात्कार की खबरें पढ़ती हूं तो सोचती हूं कि आखिर ये क्यों किया जाता है? और इसका उत्तर तलाशते तलाशते हजार जवाब और हजार सवाल में आ जाते हैं। क्या कभी वो दिन भी आएगा जब समाज स्त्रियों को इतनी छूट देगा जितनी पुरुषों को और स्त्रियां भी कुंठा के चलते या फ्रस्ट्रेशन के चलते या मौका मिलने के चलते किसी पुरुष का बलात्कार कर लें। मैं किसी तरह की बलात्कार की पक्षधर नहीं हूं लेकिन अब तक बलात्कार विरोधी तमाम कानून बनाये जाने के बाद भी अगर बलात्कार नहीं रुक रहे हैं तो इसका इलाज क्या है?

एक सीधा सच्चा तरीका समझ में आता है। कुछ स्त्रियों को पहल करनी चाहिए कि वो पुरुषों का बलात्कार करना शुरू कर दें और बलात्कार करके उन्हें छोड़ें न, उनके लिंग ही काट लें, ताकि वो फिर पूरी जिंदगी स्त्रियों के दहशत में जिएं। और जब ये घटनाएं अखबारों में छपने लगेंगी तो ढेर सारे पुरुषों की थूक सरक जाएगी और वो किसी भी लड़की या स्त्री से बलात्कार करने के पहले अपनी लिंग की सुरक्षा के बारे में दस बार सोचेंगे। उनके मन में खौफ बैठाना जरूरी है। और इसके लिए यह किसी तरह जरूरी नहीं कि स्त्रियां बलात्कार करके ही खौफ पैदा करें लेकिन कानून बलात्कारियों को फांसी न दे पाने के कारण, और पीड़िताओं को तुरंत न्याय न मिलने के कारण बलात्कार करने वालों का हौसला हमेशा बुलंद रहता है। इसीलिए मुझे एक फिल्म के वो सीन याद आ रहे हैं जिसमें डिंपल कपाड़िया बलात्कारियों से बदला लेने के दौरान उनके लिंग ही काट लेती है। वो फिल्म देखने के बाद पता नहीं क्यों, मेरे मन में हमेशा यह भावना रहती है कि बलात्कारियों को सिर्फ एक ही सजा देनी चाहिए और वह उनका लिेंग काटकर।

आपको मेरा सुझाव बुरा लग सकता है लेकिन आप ही खुद बताइए न कि इस समस्या का व्यावहारिक समाधान क्या हो सकता है?
गंदी