Showing posts with label गंदी. Show all posts
Showing posts with label गंदी. Show all posts

2/20/2008

सिर्फ और सिर्फ पतन, कोई मूल्य वूल्य की शर्त न थोपो

चोखेरबाली ब्लाग पर एक मजेदार बहस चल रही है, कुछ कुछ गंदी लड़की की तरह ही। वहां पतित होने की बात की जा रही है। बाद में जाने किस भय से पतित होने के प्रगतिशीलता व मूल्यों के साथ जोड़ कर पेश किया जा रहा है। भड़ास के यशवंत सिंह की यह पोस्ट आंख खोलती है कि ये जो पतित होने के साथ मूल्य वगैरह की जो लोग बातें कर रहे हैं दरअसल वे एक बार फिर मर्यादा व सभ्यता बनाये रखने वाले लोगों के समर्थन में बोल रहे हैं। इन्हीं मर्यादा व सभ्यता ने हजारों लाखों स्त्रियों को मार डाला है, बेच डाला है, कुएं में कूदने में पर मजबूर किया है, घर में जलाने या जल जाने पर मजबूर किया है। इस मर्यादा और सभ्यता, इस मूल्य व प्रगतिशीलता की ऐसी की तैसी की जानी चाहिए। यशवंत का चोखेरबाली पर प्रकाशित आलेख हू ब हू यहां दिया जा रहा है

यशवंत सिंह
-----------
मनीषा ने जो लिखा, मैं पतित होना चाहती हूं, दरअसल ये एक जोरदार शुरुआत भर है। उन्होंने साहस बंधाया है। खुल जाओ। डरो नहीं। सहमो नहीं। जिन सुखों के साथ जी रही हो और जिनके खोने का ग़म है दरअसल वो कोई सुख नहीं और ये कोई गम नहीं। आप मुश्किलें झेलो पर मस्ती के साथ, मनमर्जी के साथ। इसके बाद वाली पोस्ट में पतनशीलता को एक मूल्य बनाकर और इसे प्रगतिशीलता के साथ जोड़ने की कोशिश की गई है। यह गलत है।

दरअसल, ऐसी ऐतिहासिक गल्तियां करने वाले लोग बाद में हाशिए पर पाए जाते हैं। कैसी प्रगतिशीलता, क्यों प्रगतिशीलता? क्या महिलाओं ने ठेका ले रखा है कि वो एक बड़े मूल्य, उदात्त मूल्य, गंभीर बदलाव को लाने का। इनके लिए पतित होने का क्या मतलब? ये जो शर्तें लगा दी हैं, इससे तो डर जाएगी लड़की। कहा गया है ना...जीना हो गर शर्तों पे तो जीना हमसे ना होगा.....। तो पतित होना दरअसल अपने आप में एक क्रांति है। अपने आप में एक प्रगतिशीलता है। अब प्रगतिशीलता के नाम पर इसमें मूल्य न घुसेड़ो। कि लड़ाई निजी स्पेस की न रह जाए, रिएक्शन भर न रह जाए, चीप किस्म की चीजें हासिल करने तक न रह जाए, रात में घूमने तक न रह जाए, बेडरूम को कंट्रोल करने तक न रह जाए....वगैरह वगैरह....।

मेरे खयाल से, जैसा कि मैंने मनीषा के ब्लाग पर लिखे अपने लंबे कमेंट में कहा भी है कि इन स्त्रियों को अभी खुलने दो, इन्हें चीप होने दो, इन्हें रिएक्ट करने दो, इन्हें साहस बटोरने दो.....। अगर अभी से इफ बट किंतु परंतु होने लगा तो गये काम से।

मेरे कुछ सुझाव हैं, जिस पर अगर आप अमल कर सकती हैं तो ये महान काम होगा.......

1- हर महिला ब्लागर अपने पतन का एलान करे और पतन के लक्षणों की शिनाख्त कराए, जैसा मनीषा ने साहस के साथ लिखा। अरे भइया, लड़कियों को क्यों नहीं टांग फैला के बैठना चाहिए। लड़कियों को क्यों नहीं पुरुषों की तरह ब्लंट, लंठ होना चाहिए....। ये जो सो काल्ड साफ्टनेस, कमनीयता, हूर परी वाली कामनाएं हैं ये सब स्त्री को देवी बनाकर रखने के लिए हैं ताकि उसे एक आम मानव माना ही न जाए। तो आम अपने को एक आम सामान्य बनाओ, खुलो, लिखो, जैसा कि हम भड़ासी लिखते कहते करते हैं।

2- सबने अपने जीवन में प्रेम करते हैं, कई बार प्रेम का इजाहर नहीं हो पाता। कई बार इजहार तो हो जाता है पर साथ नहीं जी पाते....ढेरों शेड्स हैं। लेकिन कोई लड़की अपनी प्रेम कहानी बताने से डरती है क्योंकि उसे अपने पति, प्रेमी के नाराज हो जाने का डर रहता है। अमां यार, नाराज होने दो इन्हें.....। ये जायेंगे साले तो कई और आयेंगे। साथ वो रहेगा जो सब जानने के बाद भी सहज रहेगा। तो जीते जी अपनी प्रेमकहानियों को शब्द दो। भले नाम वाम बदल दो।

3- कुछ गंदे कामों, पतित कृत्य का उल्लेख करो। ये क्या हो सकता है, इसे आप देखो।

4- महिलाओं लड़कियों का एक ई मेल डाटाबेस बनाइए और उन्हें रोजाना इस बात के लिए प्रमोट करिए कि वो खुलें। चोखेरबाली पर जो चल रहा है, उसे मेल के रूप में उन्हें भेजा जाए।

5- छात्राओं को विशेष तौर पर इस ब्लाग से जोड़ा जाए क्योंकि नई पीढ़ी हमेशा क्रांतिकारी होती है और उसे अपने अनुरूप ढालने में ज्यादा मुश्किल नहीं होतीं। उन्हें चोखेरबाली में लिखने का पूरा मौका दिया जाए।

6- एक ऐसा ब्लाग बनाएं जो अनाम हों, वहां हर लड़की अनाम हो और जो चाहे वो लिखे, उसे सीधे पोस्ट करने की छूट हो, भड़ास की तरह, ताकि आप लोग गंभीरता व मूल्यों के आवरण में जिन चीजों को कहने में हिचक रही हैं, जिस युद्ध को टाल रही हैं, इस समाज के खिलाफ जिस एक अंतिम धक्के को लगाने से डर रही हैं, वो सब शुरू हो जाए।

जय चोखेरबालियां
यशवंत

(चोखेरबाली ब्लाग से साभार)

2/15/2008

लड़की माने स्तन और योनि

ऐसा क्यों होता है कि कोई लड़का या पुरुष अगर किसी लड़की या स्त्री के प्रति सोचना शुरू करता है तो उसके अवचेतन में सबसे पहले लड़की के स्तन व योनि ही आते हैं। आशय ये है कि लड़का लड़की को लेकर सबसे पहले सेक्स के बारे में ही क्यों सोचता है, उसकी कोशिश यह क्यों रहती है कि वह लड़की को बस कब पा जाये अकेले में और उसकी राजी खुशी या विरोध इनकार के बाद भी उससे वह सब कर ले जो उसके मन में चल रहा है। मैंने इन सवालों के जवाब तलाशने की बहुत कोशिश की, कई लड़कों से भी बात की पर कहीं समझ में नहीं आया। ये जल्दबाज तो इतने होते हैं लेकिन जब वाकई इनके साथ मर्जी से सेक्स करने को तैयार हो जाओ तो ये इतनी जल्दी शांत हो जाते हैं कि पूछो मत। मतलब पहले जल्दबाजी और बाद में चूहा बनकर बैठ गए। ये हड़बड़ी क्या पुरुष में प्राकृतिक होती है। कहा तो यही जाता है कि ये प्राकृतिक होती है लेकिन मेरा मानना ये है कि ये हड़बड़ी इसलिए होती है क्योंकि समाज ने लड़कियों को अच्छी लड़कियां बनाकर रखा है और उन्हें योनि शुचिता को लेकर इतना सावधान किया गया होता है, इतना डरा दिया गया होता है, इतने नियम कानून बना दिया गया होता है कि लड़की सेक्स के बारे में सोचते ही डरने लगती है। उसे यह पाप, अपराध और जीवन की अंत की तरह समझ में आता है। उधर लड़कों और पुरुषों को सांड़ की तरह रखा जाता है, जहां जी चाहे मुंह मार लोग। तो शायद इन्ही दोहरे मानदंडों की वजह से लड़की हमेशा एक सेक्स सिंबल बनकर रह जाती है।

यह जो पुरुष और लड़की की मानसिकता में अंतर है वह खत्म तभी हो सकता है जब लड़की भी एक सांड़ की तरह हो जाए। उसे भी छूट दी जाए कि वो जहां चाहे मुंह मार ले और समाज या परिवार उसका बाल बांका भी न कर पाए। क्यों, सांड़ क्यों पुरुष क्यों हो सकता। लड़की क्यों नहीं हो सकती। उसे भी खुलेआम लड़के पटाने और उनको पेलने और फिर उन्हें लातमारकर छोड़ देने का हक है। लेकिन इतनी साहस वाली लड़कियों को समाज जीने देगा। क्योंकि समाज इन सूअरों पुरुषों द्वारा ही तो बनाया गया है। बहन ने अगर अंतरजातीय प्रेम भर कर लिया तो भाई उसे मार डालता है। आए दिन ऐसी खबरें पश्चिमी यूपी और देश के अन्य हिस्सों से मिलती रहती है। लेकिन भाई कितनी लड़कियों के पीछे मतवाला हुआ पड़ा है, बहन इसके लिए उसे कभी नहीं टोक सकती।

कितना गंदा, कितना कुत्ता और कितना सुअरपने का समाज और सभ्यता है हमारी जहां मनुष्य के बीच ही दो तरह के सामाजिक नियम, मानदंड, सोच, मानसिकता और व्यवहार तय किया गया है।

थू है पुरुषों पर, समाज पर और इस देश पर। लड़कियों, जल्द से जल्द गंदी बनो। बोल्ड बनो। जो जी चाहे करो, वो चाहे गलत ही क्यों न हो क्योंकि अगर अच्छे बुरे चक्करों में पड़ी रही तो ये कुत्ते पुरुष कई सदियों तक हमें यूं ही दोयम दर्जे का बनाकर रक्खे रहेंगे और हमको सिवाय एक योनि व स्तन की गुडि़या समझने के, और कुछ नहीं समझेंगे।
गंदी

2/07/2008

तुम्हारी फैन हूं मैं तस्लीमा

तस्लीमा नसरीन की फैन थी, हूं और रहूंगी। एक स्त्री किस तरह मर्दों से लड़ सकती है, कितनी आजादखयाली से बोल, लिख और जी सकती है, तस्लीमा ने अपने लेखन व जीवन से यह सब साबित किया है। और उन्हें सच व साफ कहने के खतरे भी लगातार झेलने पड़े हैं। सूअरों और सांड़ों के फतवों-फरमानों के खौफनाक साये में जीना भी पड़ रहा है। पर इससे तस्लीमा, तुम डरना नहीं। तुम्हारे जीवन, लेखन व स्टाइल से हम सब चुपचाप सीख रही हैं, बोलना, जीना और लड़ना। हममें तुम्हारे जितना शायद साहस नहीं कि खुलेआम अपनी पर्सनाल्टी सबके सामने लाकर नंगा नंगा कड़वा सच बोल सकें, अब भी हम डरती और सहमती हैं, सूअर प्रधान समाज से। पर मैं तो तुम्हारी सदा से फैन रही हूं, और चाहूंगी कि इस ब्लाग के जरिये तुम्हारे विचारों को बाकी लड़कियों के सामने ला सकूं जिससे वे स्वाभिमान से और आजादी से जीना सीख सकें, न कि अच्छी लड़की बनने के चक्कर में एक बेहद घटिया और गंदा जीवन जीने को मजबूर हों। उससे अच्छा तो यही होगा कि हम मस्त, आजाद, स्वाभिमान के साथ जिएं, भले ये सूअर हमें गंदी लड़की कहें।
गंदी

क्यों बनी मैं गंदी

पड़ोस में एक आंटी थीं। कितनी अच्छी थीं। मैं उस समय आठवीं में थीं। आंटी के व्यवहार की कितनी तारीफ होती थी। पूरे मोहल्ले की सबसे अच्छी स्त्री थीं वो। सब उनकी वाह वाह करते। वे एक पल भी नहीं आराम करतीं। ढेर सारा काम करतीं। बच्चे, पति, पड़ोस, घर, रिश्तेदार, मेहमान....सबके लिए हमेशा मुस्कराते हुए हाजिर। सिर से साड़ी नहीं नीचे गिरती।

एक दिन खबर मिली की वो मर गईं। उनका पति गिरफ्तार हो गया। बाद में पता चला कि रात में वो अपने पति के हाथों काफी मार खातीं। वो शराब पीकर आते और कमरे बंद कर लेते। म्यूजिक के तेज साउंड में वे घर के अंदर पत्नी को इतना प्रताड़ित करते कि बताया नहीं जा सकता। मैंने पता करने की कोशिश की कि आखिर ऐसा वो क्यों करते। मालूम हुआ कि उन्हें उनकी पत्नी ने अपने शादी से पहले के एकमात्र प्रेम के बारे में बता दिया था। उसके बाद से वे उन पर शक करते। उनके चाल चरित्र पर हमेशा ताना मारते।

ऐसी ही किसी लड़ाई में उन्होंने इतना तेज और इतनी देर तक आंटी का गला दबाया कि वो मर गईं। आंटी चाहती तों घर के अंदर के झगड़े को बाहर ले जा सकती थीं, अपने रिश्तेदारों, मायके वालों को बता सकती थी पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्हें डर था कि ऐसा करने से उनकी अच्छी स्त्री वाली छवि खराब हो सकती थी। वो हमेशा हम लोगों को सबका प्रिय बनकर रहने की सलाह देती रहती थीं।

उनकी मौत के बाद पति द्वारा उन पर ढाए जाने वाले जुल्म का कहानी मालूम हुई। ऐसी ऐसी कहानियां जिसमें कुछ झूठी भी हो सकती हैं, जिसे सुनकर आप दहल जाएं। तभी से शांत और बुद्धिमान दिखने वाले पुरुषों से घृणा हो गई। अंकल हमेशा सीरियस व समझदार किस्म के दिखते। पर हम लोगों को यह नहीं पता था कि उनके अंदर एक राक्षस है। उन्होंने अपने ही हाथों अपनी अच्छी पत्नी को कत्ल कर दिया।

भगवान, किसी को यह दिन न दिखाना। इससे अच्छा तो बुरी बनकर रहना है। झगड़ा हो तो सबके सामने हो, दरवाजे के अंदर न हो वरना बंद दरवाजे में जान भी जा सकती है।

गंदी