पड़ोस में एक आंटी थीं। कितनी अच्छी थीं। मैं उस समय आठवीं में थीं। आंटी के व्यवहार की कितनी तारीफ होती थी। पूरे मोहल्ले की सबसे अच्छी स्त्री थीं वो। सब उनकी वाह वाह करते। वे एक पल भी नहीं आराम करतीं। ढेर सारा काम करतीं। बच्चे, पति, पड़ोस, घर, रिश्तेदार, मेहमान....सबके लिए हमेशा मुस्कराते हुए हाजिर। सिर से साड़ी नहीं नीचे गिरती।
एक दिन खबर मिली की वो मर गईं। उनका पति गिरफ्तार हो गया। बाद में पता चला कि रात में वो अपने पति के हाथों काफी मार खातीं। वो शराब पीकर आते और कमरे बंद कर लेते। म्यूजिक के तेज साउंड में वे घर के अंदर पत्नी को इतना प्रताड़ित करते कि बताया नहीं जा सकता। मैंने पता करने की कोशिश की कि आखिर ऐसा वो क्यों करते। मालूम हुआ कि उन्हें उनकी पत्नी ने अपने शादी से पहले के एकमात्र प्रेम के बारे में बता दिया था। उसके बाद से वे उन पर शक करते। उनके चाल चरित्र पर हमेशा ताना मारते।
ऐसी ही किसी लड़ाई में उन्होंने इतना तेज और इतनी देर तक आंटी का गला दबाया कि वो मर गईं। आंटी चाहती तों घर के अंदर के झगड़े को बाहर ले जा सकती थीं, अपने रिश्तेदारों, मायके वालों को बता सकती थी पर उन्होंने ऐसा नहीं किया। उन्हें डर था कि ऐसा करने से उनकी अच्छी स्त्री वाली छवि खराब हो सकती थी। वो हमेशा हम लोगों को सबका प्रिय बनकर रहने की सलाह देती रहती थीं।
उनकी मौत के बाद पति द्वारा उन पर ढाए जाने वाले जुल्म का कहानी मालूम हुई। ऐसी ऐसी कहानियां जिसमें कुछ झूठी भी हो सकती हैं, जिसे सुनकर आप दहल जाएं। तभी से शांत और बुद्धिमान दिखने वाले पुरुषों से घृणा हो गई। अंकल हमेशा सीरियस व समझदार किस्म के दिखते। पर हम लोगों को यह नहीं पता था कि उनके अंदर एक राक्षस है। उन्होंने अपने ही हाथों अपनी अच्छी पत्नी को कत्ल कर दिया।
भगवान, किसी को यह दिन न दिखाना। इससे अच्छा तो बुरी बनकर रहना है। झगड़ा हो तो सबके सामने हो, दरवाजे के अंदर न हो वरना बंद दरवाजे में जान भी जा सकती है।
गंदी
Showing posts with label मौत. Show all posts
Showing posts with label मौत. Show all posts
2/07/2008
Subscribe to:
Posts (Atom)