Showing posts with label गंदी लड़की. Show all posts
Showing posts with label गंदी लड़की. Show all posts

3/08/2008

तमाशा है महिला दिवस, क्यों नहीं करते अपने घर की स्त्रियों को आजाद?

साल के एक दिन केवल याद करने के लिए है महिला दिवस। अगर ऐसा न होता तो जो मर्द महिला दिवस के बारे में लिखते हैं, वो अपने घरों में अपनी महिलाओं--मां, बेटियों, पत्नी....को कभी कैद करके नहीं रखते। ये तो कैद ही है ना...कि तुम कहां गई थी, किससे बात कर रही थी, क्या पहन रखा है, छत पर क्यों खड़ी थी, टाइम से खाना क्यों नहीं बनाया, तुमने क्यों सब खा लिया, सड़क पर वहां क्या कर रही थी, घर देर से क्यों लौटी, किसका फोन आया था, इतनी देर तक क्यों सोती रही.....

सैकड़ों सवाल इसी तरह के मर्दों की जुबान से निकलते हैं और स्त्रियों को एक सवाल के रूप में खड़ा कर देते हैं। उनकी आत्मा धीरे धीरे इन सवालों के अनुरूप बनने के लिए तैयार होने लगती है। इस प्रकार बन जाती है एक ऐसी स्त्री जो खुद होते हुए भी खुद नहीं होती। महिला दिवस पर इन तमाशाइयों से केवल एक सवाल करना चाहिए। केवल एक सलाह बोलना चाहिए....आप अपने घर में कृपया अपनी महिलाओं को आजाद कर दो, उन्हें पुरुषों जैसी छूट और अधिकार दे दो, उन्हें रोको टोको मत, वो समझदार हैं, उन्हें खुद पता है कि उन्हें क्या करना चाहिए और क्या नहीं करना चाहिए।

सेक्स और शरीर की पर्यायवाची बन चुकी स्त्रियों को मुक्ति तभी मिलेगी जब वो सेक्स और शरीर से उपर उठें और यह तभी संभव है जब वो अपने पैरों पर, अपने कदमों पर, अपने दिमाग के आधार पर जीना, चलना, बोलना और लड़ना सीख लें।

नारेबाजी करने वाले पुरुषों, बौद्धिकता झाड़ने वाले विद्वानों, खुद को सहज और सरल बताने वाले मर्दों से अनुरोध है कि जितना वो अपने बेटे को प्यार देते हैं, जितना वो अपने पुत्र को छूट देते हैं, जितना वो अपने लाडले के लिए चिंतित रहते हैं, बस....उतना ही, न उससे ज्यादा और न उससे कम, अपनी बिटिया, अपनी पत्नी, अपनी बहन और अपनी मां के लिए करें। तभी हम सही मायनों में महिला दिवस को सार्थकता प्रदान करेंगे।

सभी साथियों को महिला दिवस की शुभकामनाएं देते हुए अंत में रघुवीर सहाय की चार लाइनों को सिर के बल खड़ाकर आठ दस लाइनें लिखना चाहूंगी....

मत पढिए गीता
मत बनिए सीता
मत स्वीकार कीजिए
किसी मूर्ख की बनना परिणिता
मत पकाइये भर भर तसला भात
मत खाइए सब कुछ करके
भी लात
आपही के हाथ में है
आपकी शान
आपको ही बचानी है खुद
की आन
हर पल, हर पग पर लड़ना पड़े
तो लड़िए
हर चीज के लिए कहना पड़े
तो कहिए
बहुत सुना, बहुत रोया, बहुत सोचा
अब चलिए
बहुत सहा, बहुत झेला, बहुत सीखा
अब करिए
निकलिए दर ओ दीवार के पार
दूर तक फैली है धरती
दूर तक फैला है आसमान
छू लो चूम लो उस तारे को
जो अकेले में भी चकमक
अड़ा है, खड़ा है बनकर महान


आपकी
गंदी लड़की

2/07/2008

सुनो सूअरों, ये गंदी लड़की है

बहुत दिनों से ब्लाग व्लाग पढ़ रही थी। सोच रही थी अपना भी एक कोना ब्लाग में होना चाहिए। पहले भड़ास में मेंबर बनी। वहां मर्दों की भीड़ में खुद को डरी डरी और केवल मूकदर्शक पाती थी। फिर उससे अलग हो गई। सोचने लगी क्यों नहीं मैं जैसी हूं, वैसी लड़कियों-स्त्रियों के लिए एक ब्लाग बना लूं। तो आज यह ब्लाग बना डाला। गंदी लड़की नाम से। और इसमें गंदी नाम से मैं लिखूंगी।

थोड़ा अपने बारे में बता दूं। दिल्ली में हूं, छात्रा हूं। हायर एजुकेशन में। कोई टेंशन नहीं है। मजे में जी रही हूं, अपनी स्टाइल में। अपनी मर्जी से। जाने कितने प्रेमी बदल दिए। जो सूअर गुर्राता या टर्राता है या नखरे दिखाता है, या जिस सूअर की शक्ल खराब लगने लगती है, उसे चार गाली देकर, लात मार कर भगा देती हूं। जब तक जी चाहता है इन मर्दों से खेलती हूं, मूर्ख बनाती हूं, कुत्ते की तरह उन्हें रखती हूं। हाथ पैर जुड़वाती हूं और जब जी भर जाता है, तब जा बे कुत्ते.....के अंदाज में दुर दुर करके भगा देती हूं।

बड़े आराम से तुम ससुरों-सूअरों मुझे यह बात कह सकते हो कि ये तो गंदी है, व्यभिचारी है, रंडी है, वेश्या है, बदचलन है, जाने क्या क्या है....पर इन शब्दों का अब कोई मतलब नहीं रहा। ये सब तुम लोग हो क्योंकि हम औरतें, लड़कियां कभी रंडी, वेश्या, बदचलन और व्यभिचारी हो ही नहीं सकतीं। ये हमेशा से पुरुष और मर्द रहे हैं और आज भी हैं।

हां, हम गंदी लड़कियां जरूर हैं जो अपने हिसाब से जीती हैं और वो सब कुछ सोचती और करती हैं जिसे तुम सब मर्यादा के दायरे से बाहर बताते हो। किसी की चाल या जाल में फंसती नहीं बल्कि फांसती हैं। हम बुरी और गंदी लड़कियां हैं।

मैं सभी स्त्रियों की बात नहीं कर रही। दिक्कतें अभी बहुत हैं। पर मैं अपने जैसी लड़कियों, स्त्रियों की बात कर रही हूं जो अपने अंदाज़ में जीने की तमन्ना रखती हैं और जीती भी हैं। मर्दों-पुरुषों को दोयम बनाकर रखती हैं। बराबरी पर इसलिए नहीं रखतीं क्योंकि बराबरी पर रखने पर ये एक दर्जे और उपर जाना चाहते हैं और स्त्री बेचारी फिर दोयम हो जाती है। इसलिए इन्हें मैं हमेशा दोयम दर्जे पर रखती हूं। सारे काम कराती हूं, सारे नखरे दिखाती हूं और उसके बाद चार गाली भी देती हूं।

दिमाग मेरे पास है। पढ़ाई के लिए सरकार से पैसे मिल जाते हैं और घर से पापा भी खूब देते हैं, इसलिए पैसे की कोई दिक्कत नहीं। तो इन सूअर पुरुषों को अपने से नीचे रखने में जाता क्या है, उलटे मजा आता है। लगता है, देखो, इन बेचारों को, यही तो हम लोगों के बास बन जाते हैं और जीवन के भाग्यविधाता भी हो जाते हैं। घूंसे, लात, ताने, बंदिशें, उलाहने, किचन, बच्चे, परिवार, मर्यादा....इन्हीं सब के बीच अभी अधिकतर लड़कियों-स्त्रियों का जीवन बीत रहा है पर हम जैसी गंदी लड़कियां चाहती हैं कि सभी लड़कियां और स्त्रियां गंदी हो जाएं ताकि ये सुअर हमसे कोई उम्मीद ही न कर सकें।

बहुत कुछ लिखना है इस गंदी लड़की को, जितना अब तक झेला है और जितना अब तक दिया है। इस ब्लाग को बनाकर मुझे बड़ा संतोष हो रहा है।

मैं असली नाम से इसलिए नहीं लिख रही हूं क्योंकि सुअरों का थोड़ा डर है। कल को बवाल हो सकता है, बदनामी हो सकती है, शिकायत घर पहुंच सकती है, मम्मी-पापा को मेरी इस हरकत के बारे में बताया जा सकता है। इसलिए मैं चाहती हूं कि गंदी लड़कियों को गुमनाम नाम से ही इस ब्लाग पर इकट्ठी करूं और फिर अपनी अपनी गंदी बातें इसमें शेयर किया जाए। ये गंदी बातें उन सुअरों के बारे में होगी जिन्हें हम अपनी जूतियों पे रखते हैं। आगे भी ज़िंदगी में किसी सूअर की गुलामी करने के बजाय सुअरों को अपना गुलाम बनाकर रखने का इरादा है।

कोशिश है कि गंदी लड़कियों की बातें से अच्छी स्त्रियों और अच्छी लड़कियां गंदी बनने को प्रेरित हों ताकि सुअरों को शऊर सिखाया जा सके।

जो भी लड़की गंदी बनना चाहती है, गंदी बातें बताना चाहती है, वो यहां जरूर आए और बताए।

मैं हूं
गंदी