बहुत दिनों से ब्लाग व्लाग पढ़ रही थी। सोच रही थी अपना भी एक कोना ब्लाग में होना चाहिए। पहले भड़ास में मेंबर बनी। वहां मर्दों की भीड़ में खुद को डरी डरी और केवल मूकदर्शक पाती थी। फिर उससे अलग हो गई। सोचने लगी क्यों नहीं मैं जैसी हूं, वैसी लड़कियों-स्त्रियों के लिए एक ब्लाग बना लूं। तो आज यह ब्लाग बना डाला। गंदी लड़की नाम से। और इसमें गंदी नाम से मैं लिखूंगी।
थोड़ा अपने बारे में बता दूं। दिल्ली में हूं, छात्रा हूं। हायर एजुकेशन में। कोई टेंशन नहीं है। मजे में जी रही हूं, अपनी स्टाइल में। अपनी मर्जी से। जाने कितने प्रेमी बदल दिए। जो सूअर गुर्राता या टर्राता है या नखरे दिखाता है, या जिस सूअर की शक्ल खराब लगने लगती है, उसे चार गाली देकर, लात मार कर भगा देती हूं। जब तक जी चाहता है इन मर्दों से खेलती हूं, मूर्ख बनाती हूं, कुत्ते की तरह उन्हें रखती हूं। हाथ पैर जुड़वाती हूं और जब जी भर जाता है, तब जा बे कुत्ते.....के अंदाज में दुर दुर करके भगा देती हूं।
बड़े आराम से तुम ससुरों-सूअरों मुझे यह बात कह सकते हो कि ये तो गंदी है, व्यभिचारी है, रंडी है, वेश्या है, बदचलन है, जाने क्या क्या है....पर इन शब्दों का अब कोई मतलब नहीं रहा। ये सब तुम लोग हो क्योंकि हम औरतें, लड़कियां कभी रंडी, वेश्या, बदचलन और व्यभिचारी हो ही नहीं सकतीं। ये हमेशा से पुरुष और मर्द रहे हैं और आज भी हैं।
हां, हम गंदी लड़कियां जरूर हैं जो अपने हिसाब से जीती हैं और वो सब कुछ सोचती और करती हैं जिसे तुम सब मर्यादा के दायरे से बाहर बताते हो। किसी की चाल या जाल में फंसती नहीं बल्कि फांसती हैं। हम बुरी और गंदी लड़कियां हैं।
मैं सभी स्त्रियों की बात नहीं कर रही। दिक्कतें अभी बहुत हैं। पर मैं अपने जैसी लड़कियों, स्त्रियों की बात कर रही हूं जो अपने अंदाज़ में जीने की तमन्ना रखती हैं और जीती भी हैं। मर्दों-पुरुषों को दोयम बनाकर रखती हैं। बराबरी पर इसलिए नहीं रखतीं क्योंकि बराबरी पर रखने पर ये एक दर्जे और उपर जाना चाहते हैं और स्त्री बेचारी फिर दोयम हो जाती है। इसलिए इन्हें मैं हमेशा दोयम दर्जे पर रखती हूं। सारे काम कराती हूं, सारे नखरे दिखाती हूं और उसके बाद चार गाली भी देती हूं।
दिमाग मेरे पास है। पढ़ाई के लिए सरकार से पैसे मिल जाते हैं और घर से पापा भी खूब देते हैं, इसलिए पैसे की कोई दिक्कत नहीं। तो इन सूअर पुरुषों को अपने से नीचे रखने में जाता क्या है, उलटे मजा आता है। लगता है, देखो, इन बेचारों को, यही तो हम लोगों के बास बन जाते हैं और जीवन के भाग्यविधाता भी हो जाते हैं। घूंसे, लात, ताने, बंदिशें, उलाहने, किचन, बच्चे, परिवार, मर्यादा....इन्हीं सब के बीच अभी अधिकतर लड़कियों-स्त्रियों का जीवन बीत रहा है पर हम जैसी गंदी लड़कियां चाहती हैं कि सभी लड़कियां और स्त्रियां गंदी हो जाएं ताकि ये सुअर हमसे कोई उम्मीद ही न कर सकें।
बहुत कुछ लिखना है इस गंदी लड़की को, जितना अब तक झेला है और जितना अब तक दिया है। इस ब्लाग को बनाकर मुझे बड़ा संतोष हो रहा है।
मैं असली नाम से इसलिए नहीं लिख रही हूं क्योंकि सुअरों का थोड़ा डर है। कल को बवाल हो सकता है, बदनामी हो सकती है, शिकायत घर पहुंच सकती है, मम्मी-पापा को मेरी इस हरकत के बारे में बताया जा सकता है। इसलिए मैं चाहती हूं कि गंदी लड़कियों को गुमनाम नाम से ही इस ब्लाग पर इकट्ठी करूं और फिर अपनी अपनी गंदी बातें इसमें शेयर किया जाए। ये गंदी बातें उन सुअरों के बारे में होगी जिन्हें हम अपनी जूतियों पे रखते हैं। आगे भी ज़िंदगी में किसी सूअर की गुलामी करने के बजाय सुअरों को अपना गुलाम बनाकर रखने का इरादा है।
कोशिश है कि गंदी लड़कियों की बातें से अच्छी स्त्रियों और अच्छी लड़कियां गंदी बनने को प्रेरित हों ताकि सुअरों को शऊर सिखाया जा सके।
जो भी लड़की गंदी बनना चाहती है, गंदी बातें बताना चाहती है, वो यहां जरूर आए और बताए।
मैं हूं
गंदी
Showing posts with label सुनो. Show all posts
Showing posts with label सुनो. Show all posts
2/07/2008
Subscribe to:
Posts (Atom)